ये 5 नये बिज़नेस बहुत चलेंगे इस साल

ये 5 नये बिज़नेस बहुत चलेंगे इस साल

Rashmi Sharma
Rashmi Sharma
6 min read

लॉकडाउन के बाद से कारोबार का चेहरा ही बदल गया है। पहले से अब बिजनेस करने का तरिका बदल गया है। इसी के साथ अब कुछ नये प्रोडक्ट भी बाजार में आ गये हैं, जिनकी मांग आने वाले वर्षों में बढ़ने ही वाली है। आइये आपको 5 ऐसे बिजनेस/प्रोडक्ट के बारें में जानकारी देते हैं जिनकी मांग इस साल बहुत अधिक होने वाली है। 

बिजनेस लोन 

लॉकडाउन के चलते तमाम कारोबार में बिक्री शून्य हो गई। जिसके चलते छोटे कारोबारीयों के लिए अपने अपने बिजनेस का संचालन करना चुनौती बन गया है। इस चुनौती से पार पाने के लिए छोटे कारोबारियों को बिजनेस लोन की आवश्यता होगी। जिसके लिए वाह बैंक और एनबीएफसी कंपनियों के तरफ रुख करेंगे।।  

सेनेटाईजर और मास्क 

कोरोना की वैक्सीन भले ही आ गई है लेकिन हेल्थ डिपार्टमेंट के तरफ से यह एडवाईजरी लगातार जारी की जा रही है कि सेनेटाईजर से हाथ धोना और सार्वजनिक स्थानो पर मास्क पहनना न छोड़े। इससे यह होगा इस साल सेनेटाईजर और मास्क की मांग लगातार बनी रहेगी।   

डिलीवरी बिजनेस 

कोरोना काल मे लोगों ने एक नये प्रकार से जीवन जीना सीखा है। बहुत सी चीजों को घर मंगाने का प्रचलन चल निकला है। इससे बड़ा लाभ डिलीवरी बिजनेस को होने वाला है। क्योंकि अब लोग मार्केट से सामान लेकर आने के बजाय चाहते हैं कि उनकी सामान उनके घर पर आ जाए। अगर किसी का बिजनेस डिलीवरी का है तो, उनके लिए हमारा सुझाव है कि आप बिजनेस लोन लेकर अपने बिजनेस का विस्तार करें और अच्छी तरह से मार्केटिंग करें, क्योंकि आपका बिजनेस इस साल से बहुत अधिक चलने वाला है। 

सस्ती टैक्सी/किराये की मोटर साईकिल 

कोरोना के कारण अभी भी बहुत से लोग सार्वजिनक परिवहन में सवारी करने से घबराते हैं। वह ऐसा विकल्प तलाश कर रहें हैं, जो सस्ता होने के साथ – साथ कंफर्ट भी हो। यूलो कंपनी ने इस बात को भांप लिया है और हर मेट्रों स्टेशन के बाहर इलेक्ट्रिक बाईक और साईकिल खड़ा कर दिया है। ग्राहक अपने फोन में ऐप डाउनलोड करेगा और रिचार्ज करके खुद से सवारी कर सकता है। इसी माडल पर सस्ती टैक्सी या किराये की बाइक का बिजनेस करना इस साल के लिए बहुत बेहतर होगा। 

मेडिकल स्टोर का बिजनेस  

स्वास्थ और शिक्षा जीवन के दो मूल हैं। अब लोग यह उम्मीद करने लगे हैं कि काश उनके मुहल्ले में भी एक मेडिकल स्टोर होता। ताकि जरुरत पड़ने पर त्वरित दवा की एविलिबिलिटी सुनिश्चित हो जाती। इसलिए मेडिकल स्टोर खोलना एक फायदेमंद बिजनेस साबित हो सकता है।  

More from Rashmi Sharma

View all →

Similar Reads

Browse topics →

More in Business

Browse all in Business →

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!