बिजनेस लोन के टैक्स बेनिफिट्स जानिए

बिजनेस लोन के टैक्स बेनिफिट्स जानिए

Rashmi Sharma
Rashmi Sharma
10 min read

क्या बिजनेस लोन लेने से टैक्स बेनिफिट्स होता है? उत्तर है, हाँ; आपके बिजनेस पर आप जो ब्याज देते हैं वह कर कटौती योग्य होता है। जिसे आम तौर पर कारोबारी की सकल आय से घटाया जाता है। आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार, आप बिजनेस लोन पर किये गये ब्याज के भुगतान की रकम पर ब्याज कटौती का लाभ उठा सकते हैं। यह आयकर अधिनियम में पूर्वनिर्धारित है कि बिजनेस लोन के रूप में उपयोग किया गया धन बिजनेस आय, बिजनेस के लिए राजस्व या लाभ अर्जित करने के समान नहीं है। 

बिजनेस लोन तत्काल कैश आवश्यकताओं को पूरा करने और व्यापार से संबंधित विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लाभ उठाया जाता है। बिजनेस लोन के रूप में प्राप्त धन का उपयोग बिजनेस के विस्तार के उद्देश्यों और उपकरणों की खरीद से संबंधित विभिन्न अन्य गतिविधियों के लिए किया जा सकता है, वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, कच्चे माल की खरीद करने के लिए, कैश – फ्लो मैनेजमेंट करने के लिए, इन्वेंट्री की खरीद करने के लिए, पिछले लोन का भुगतान करने के लिए, किसी अन्य बकाया का भुगतान करने के लिए और नये कर्मचारियो को काम पर रखने के लिए में खर्च किया जाता है। इसलिए यह टैक्स बेनिफिट्स प्रदान करता है।  

बिजनेस लोन और उसकी ब्याज दर के बारे में जानिए 

सभी प्रकार के लोन पर ब्याज दर लागू होता है। बिजनेस लोन की ब्याज धन वह अतिरिक्त राशि है जिसे आप एक उधारकर्ता के रूप में, धन का लाभ उठाने के लिए लोनदाता को भुगतान करने की आवश्यकता होती है। यह ब्याज कुल उधार ली गई राशि के ऊपर लागू होता है। इसे एक उदाहरण के तौप पर समझिए कि श्माम को दस हजार रुपये चाहिए था, उसे दिनेश ने इस शर्त पर दस हजार रुपये दिये कि वह दस हजार रुपये दे रहा है तो उसे 12 हजार रुपये वापस चाहिए होगा। तो यह 2 हजार रुपये जो अधिक है, यही “ब्याज धन” होता है। ब्याज की रकम सभी फाइनेंशियल संस्थाओं की अलग – अलग होती है।  

बिजनेस लोन पर चुकाया जाने वाला ब्याज टैक्स-डिडक्टिबल होता है 

बिजनेस लोन लेना किसी भी व्यक्ति या फर्म के लिए काफी निर्णायक कदम होता है। हालांकि, यह टैक्स लाभ के साथ आता है, क्योंकि आप अपने बिजनेस व्यय के रूप में ब्याज के तौर पर भुगतान की जाने वाली धनराशि का व्यौरा आसानी से दर्ज कर सकते हैं। टैक्स कटौती योग्य बिजनेस लोन पर टैक्स राशि प्राप्त करने के लिए कुल राजस्व से बिजनेस में व्यय होने वाले का ब्यौरा दर्ज किया जाता है। बिजनेस लोन पर मिलने वाले टैक्स का हिसाब कुछ प्रकार से निकाला जाता है- 

बिजनेस मे होने वाला कुल खर्च – बिजनेस मे कुल इनकम  = टैक्स राशि 

बिजनेस लोन पर ब्याज इन खर्चों का एक हिस्सा है, इस प्रकार कर छूट में मदद करता है। बिजनेस मे होने वाले खर्च के रूप में ब्याज भुगतान को दर्ज करना उद्यमियों के लिए एक बहुत बड़ा लाभ होता है। बिजनेस लोन पर मूल राशि टैक्स-कटौती योग्य नहीं है। 

लोन की मूल राशि बैंक या NBFC से ली गई कुल धनराशि या लोन राशि है जो व्यावसायिक गतिविधियों का मैनेजमेंट करती है। यह बिजनेस लोन, बिजनेस खर्च का हिस्सा नहीं है। इसलिए, बिजनेस लोन पर मूल राशि टैक्स कटौती योग्य नहीं है। आपको मूल या उधार ली गई राशि के लिए आयकर का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। इसके अलावा, आप इसे अपनी सकल आय से नहीं निकाल सकते। आमतौर पर एक वित्तीय वर्ष में उद्यमी द्वारा अर्जित शुद्ध आय पर टैक्स का भुगतान किया जाता है। 

बिजनेस लोन पर टैक्स लाभ 

बिजनेस लोन की ब्याज राशि पर टैक्स छूट मिलती है। 

मूल लोन राशि कर योग्य नहीं है और कोई कर लाभ प्रदान नहीं करती है। 

बिजनेस लोन पर चुकाया जाने वाला ब्याज आमतौर पर सकल आय से निकाला जाता है। 

कारोबार के उद्देश्यों के लिए लिया गया पर्सनल लोन भी टैक्स बेनिफिट्स प्रदान करता है। 

भुगतान की जाने वाली कुल टैक्स राशि को कम हो जाती है। 

ब्याज पर कटौती का लाभ उठाने के लिए, कारोबारी को लोनदाता द्वारा परिभाषित कुछ बुनियादी मानदंडों को पूरा करना होगा। 

लोनदाता द्वारा उधार लिया गया बिजनेस लोन एक प्रकार का धन है और आपकी आय नहीं है, इसलिए यह कर कटौती योग्य नहीं है। 

चुका दी गई ईएमआई राशि टैक्स के तहत नहीं आता है। 

More from Rashmi Sharma

View all →

Similar Reads

Browse topics →

More in Finance

Browse all in Finance →

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!