Disclaimer: This is a user generated content submitted by a member of the WriteUpCafe Community. The views and writings here reflect that of the author and not of WriteUpCafe. If you have any complaints regarding this post kindly report it to us.

Post Highlight

रंगो का हमारे जीवन में कितना महत्व है ये तो हम सब भली भांति जानते हैं। बिना रंगों के हमारा जीवन बेरंग हो जाता है। फिर चाहे वो जीवन हो, घर हो, मकान हो। आप सिर्फ एक पल को सोचिये कि आपके घर की दीवार या कोई भी मकान बिना रंग का हो तो कैसे लगेगा। शायद बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। रंग के बिना हमारा जीवन बिल्कुल फीका और बेरंग हो जायेगा। इसलिए हमारे देश की पेंट कंपनियां हमारे जीवन में रंग भरने का प्रयास करती हैं। क्योंकि अगर पेंट कंपनियां नहीं होती तो हमारे और आपके घर सुन्दर नहीं होते। हमारे घर को सजाने में इन कुछ प्रमुख पेंट कंपनियों का काफी योगदान है। ये पेंट्स घर की दीवारों, छत और अन्य सतहों को सुंदर बनाते हैं। कुछ प्रमुख पेंट कंपनियों के नाम हैं – एशियन पेंट,बर्जर पेंट, शालीमार पेंट, इंडिगो पेंट्स आदि। भवन निर्माण का जो क्षेत्र है वो पिछले कुछ समय से बहुत तेजी से बढ़ा है जिसकी वजह से अन्य भवन निर्माण सामग्री के साथ साथ पेंट कंपनियों का भी काफी भी योगदान रहा है और पेंट कंपनियों का विकास भी तेजी से हुआ है। कई सारी कम्पनिया घरेलू और औद्योगिक क्षेत्र में काम आने वाले पेंट्स को बनाती और बेचती है। तो आज इस आर्टिकल में भारत में शीर्ष पेंट कंपनियों Top Paint Companies In India के बारे में जानते हैं।

भवन निर्माण क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली कई निर्माण सामग्रियों में से एक पेंट भी एक जरुरी निर्माण सामग्री है। यानि पेंट किसी भी भवन या घर का एक एक अभिन्न अंग है जो आपके घर की सुंदरता में चार चांद लगा देता हैं और मकान की सुंदरता बढ़ाने के साथ साथ दीवारों व उसकी सतहों की भी रक्षा करता है। यदि आपको घर की दीवारों को सुन्दर और पानी व धूप से सुरक्षित रखना है तो आपको इन पेंट कंपनी के बारे में जानना होगा। क्योंकि भारत में ये पेंट कंपनियां शीर्ष स्तरीय गुणवत्ता वाले पेंट प्रदान करती हैं। सजावटी पेंट की बात करें तो बाजार में अनेक प्रकार के श्रेणियां शामिल हैं जैसे- exterior wall paints, interior wall paints, wood finishes, enamels as well as ancillary products like primers, putties, आदि। इस आर्टिकल में शीर्ष भारतीय पेंट कंपनियों की सूची दी गई है। इन कंपनियों का बिजनेस हजारो करोड़ो का है। भारत में घरेलू पेंट उद्योग की अनुमानित लागत लगभग करीब 50,000 करोड़ रुपये है। ये कंपनियां अपने प्रचार प्रसार के लिए काफी महंगे विज्ञापन बनवाती है। जिसमे उतने ही महंगे सेलेब्रिटीज़ होते हैं। पेंट एक बहुत ही ज्यादा कॉम्पिटिटिव प्रोडक्ट है इसलिए हर कंपनी अपने पेंट को बेचने के लिए काफी अच्छी मार्केटिंग करती है। तो आइये जानते है इस Top Paint Companies के बारे में, वैसे Paint Companies तो बहुत हैं लेकिन आज हम आपको Best Paint Companies in India के बारे में बता रहे हैं।

1- Asian paints limited एशियन पेंट्स लिमिटेड

भारतीय बाजार में Asian paints limited, पेंट की बहुत प्रसिद्ध कंपनी है। इस कंपनी की शुरुआत 1942 में हुयी थी। यह कंपनी इतनी बड़ी कंपनी बन कर उभरी है कि इसकी पहुंच भारत के हर तीसरे घर तक होगी। यह कंपनी एक भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है और इसका मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र Mumbai, Maharashtra में स्थित है और इस कंपनी ने ने अंतरराष्ट्रीय बाजारों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। बड़े शहरों, छोटे गांवों से लेकर विदेश में भी इस भारतीय कंपनी के सामान की मांग है। इसमें लगभग 6 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते है। यह पेंट अपनी क्वालिटी के लिए जानी जाती है और यह भारतीयों की सबसे पसंदीदा पेंट कंपनी है। एशियन पेंट्स भारत की सबसे बड़ी पेंट कंपनी और एशिया की तीसरी सबसे बड़ी पेंट कंपनी है। ये कम्पनी, रंग, घर की सजावट, फिटिंग से संबंधित उत्पादों और संबंधित सेवाएं प्रदान करने, निर्माण, बिक्री और वितरण में लगी हुई है। यानि एशियन पेंट्स कंपनी अपने बहुत से प्रोडक्ट बनाती है। जिसमें घर को सजाने बाथरूम फिटिंग का सामान होम पेंट बनाती है। Asian Paints की मार्केटिंग रणनीति का एक प्रमुख घटक उपभोक्ताओं के साथ भावनात्मक स्तर पर जुड़ने की इसकी क्षमता है। Asian Paints ने उपभोक्ताओं को आकर्षित करने के लिए डिजाइन थिंकिंग का उपयोग करते हुए नवीन उत्पादों में भी महत्वपूर्ण निवेश किया है। कंपनी लगभग 15 अन्य देशों में अपना व्यापार करती है जिसमे Asia से Sri Lanka, Bangladesh, Nepal और Indonesia जैसे देश हैं। दुनिया में इसकी 26 पेंट्स निर्माण उद्योग हैं जो लगभग 60 से अधिक देशों में अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं।

2- Berger Paints बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड

बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड (Berger paints India limited) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय पेंट कंपनी है जो कोलकाता, बंगाल Kolkata, Bengal में स्थित है। दरअसल 17 दिसंबर 1923 को, हैडफ़ील्ड ने कलकत्ता में एक छोटी पेंट्स कंपनी हैडफ़ील्ड्स (इंडिया) लिमिटेड की स्थापना की। 1947 के अंत में, ब्रिटिश पेंट्स ने हैडफ़ील्ड (इंडिया) लिमिटेड का अधिग्रहण किया और इसे ब्रिटिश पेंट्स इंडिया लिमिटेड के नाम से जाना जाने लगा। फिर सन् 1983 में कंपनी ने अपना नाम बदलकर बर्जर पेंट्स इंडिया लिमिटेड ( Berger paints India limited) कर लिया। इसकी पूरे भारत में 16 विनिर्माण इकाइयां हैं। इसकी नेपाल, पोलैंड और रूस में दो विनिर्माण इकाइयाँ भी हैं। कंपनी की मौजूदगी पांच देशों भारत, रूस, पोलैंड, नेपाल और बांग्लादेश India, Russia, Poland, Nepal and Bangladesh में है कंपनी के पास लगभग 3600 से अधिक कर्मचारी और 25,000 से अधिक डीलरों का देशव्यापी नेटवर्क है। Berger Paints इंडिया लिमिटेड का प्राथमिक उत्पाद इनेमल पेंट है। Berger कंपनी की 75 प्रतिशत कमाई Decorative Paints से आती है और 25 प्रतिशत कमाई Industrial Paints से आती है। Berger कंपनी के Assets काफी अच्छे हैं। जिससे साबित होता है कि कंपनी को व्यापार मे बढोतरी हो रही है। Asian paints की तरह ये कंपनी भी होम और डेकोरेटिव के खंड में अपना सबसे आगे है। Berger Company की कुल कमाई 6,365.82 करोड़ है। बर्जर पेंट्स इंडिया सजावटी और औद्योगिक पेंट उत्पादों का अग्रणी निर्माता है। कंपनी भारत में शीर्ष 10 पेंट्स कंपनियों में सूची में दूसरे स्थान पर है। Berger कंपनी की हावड़ा और रिश्रा, अरिनसो, तलोजा, नलतोली, गोवा, देवला, हिंदूपुर, जेजुरी, जम्मू, पुदुचेरी और उद्योगनगर में विनिर्माण इकाइयाँ हैं। इसकी बिक्री चार श्रेणियों में विभाजित है- वास्तुशिल्प/सजावटी कोटिंग्स, ऑटोमोटिव और सामान्य औद्योगिक, सुरक्षात्मक कोटिंग्स और पाउडर।

3- Kansai Nerolac कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड

कंसाई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड ( Kansai Nerolac Paints Ltd ) मुंबई में स्थित भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक पेंट और तीसरी सबसे बड़ी सजावटी पेंट कंपनी है। यह जापान के कंसाई पेंट की सहायक कंपनी है लेकिन यह एक इंडियन ब्रांड है। कंपनी के उत्पादों में घर के पेंट, सजावटी पेंट और चिनाई पेंट शामिल हैं। Kansai Nerolac Paints इस कंपनी को 1920 में शुरू किया गया था और पहले इसे गुडलास नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड के रूप में जाना जाता था। 2006 में इस कंपनी का नाम बदलकर कंसाई नेरोलएसी पेंट्स लिमिटेड Kansai Nerolac Paints Ltd. कर दिया और नए क्षेत्रों में विस्तार किया। कंपनी औद्योगिक, मोटर वाहन और पाउडर कोटिंग व्यवसाय के साथ साथ अन्य व्यवसायों जैसे विद्युत घटकों, साइकिल, सामग्री संभालने वाले उपकरण, बस की बॉडी, कंटेनरों और फर्नीचर उद्योगों की परिष्करण लाइनों (finishing lines) पर उपयोग किए जाने वाले पेंट सिस्टम को विकसित और उनकी आपूर्ति करता है। इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स में, बस की बॉडीज में, और भी बहुत से फर्नीचर में इस्तेमाल किया जाता है। ये कंपनी अपना कारोबार होम डेकोरेटिव और industry पेंट्स दोनों में करती है लेकिन Nerolac का ज्यादा कमाई industry पेंट बेच के आता है। Industrial पेंट में Nerolac इंडिया की सबसे बड़ी पेंट कंपनी है और होम डेकोरेटिव में तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है।

4- Indigo Paints इंडिगो पेंट्स लिमिटेड

इंडिगो पेंट्स लिमिटेड एक भारतीय पेंट कंपनी है जिसका मुख्यालय पुणे, महाराष्ट्र Pune, Maharashtra में है। 2000 में स्थापित, Indigo Paints भारत की सबसे तेजी से बढ़ती पेंट कंपनियों में से एक है। इसकी शुरुवात Hemant Jalan ने 2000 में Pune से शुरू किया था। इसकी तीन विनिर्माण सुविधाएं हैं जो जोधपुर, कोच्चि और पुदुक्कोट्टई में स्थित हैं। कंपनी डेकोरेटिव पेंट्स, इमल्शन, एनामेल्स, वुड कोटिंग्स, डिस्टेंपर, प्राइमर्स, पुट्टी decorative paints, emulsions, enamels, wood coatings, distemper, primers, putties और सीमेंट पेंट्स के निर्माण, बिक्री और वितरण में लगी हुई है। Indigo Paints सबसे ज्यादा cement paints बनाती है। Indigo paints इस कंपनी को बनाने का, वितरण और बेचने का काम भी करता है। वर्ष 2000 में कंपनी ने अपनी शुरुआत लोअर एंड सीमेंट पेंट के निर्माण से कि जो बाद में अपनी सीमा का विस्तार करने के साथ पानी आधारित पेंट्स के अधिकांश सेगमेंट्स जैसे एक्सटीरियर एमल्शन इंटीरियर एमल्शन डिस्टेंपर प्राइमर राधिका निर्माण करने लगी। इस कंपनी की फैक्ट्री Jodhpur, Kochi और Pudukkottai में है। कंपनी एक सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देती है और लाभ-साझाकरण एक अवधारणा है। अनेक चुनौतियों के बावजूद, Indigo Paints ने अपनी विश्वसनीयता और स्थिरता का प्रदर्शन करते हुए लगातार वृद्धि की है।

5- Akzo Nobel India Ltd (Dulux Paints) अक्जो नोबेल इंडिया लिमिटेड

अक्जोनोबेल इंडिया लगभग 60 से अधिक वर्षों से भारत में मौजूद है। यह अग्रणी पेंट्स और कोटिंग्स कंपनी में से एक है। कंपनी की भारत में 5 ऑपरेटिंग साइट हैं , जिसके कार्यालय और डिपो देश भर में फैले हुए हैं। अक्जो नोबेल भारत का सबसे अच्छा पेंट ब्रांड है। कंपनी प्रतिस्पर्धी मूल्य पर गुणवत्ता और सामर्थ्य प्रदान करने का वादा करता है। एक्ज़ोनोबेल एनवी ने यूके कंपनीज़ एक्ट 1985 की धारा 425 के तहत व्यवस्था की एक योजना के माध्यम से आईसीआई इंडिया लिमिटेड की होल्डिंग कंपनी इम्पीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड का अधिग्रहण किया। कंपनी का नाम बदलकर इसके वर्तमान नाम, एक्ज़ोनोबेल इंडिया लिमिटेड कर दिया गया। यह इंडिया का एक जानामाना ब्रांड है, बहुत से लोग इस पेंट से अपना घर पेंट भी करवाया होगा। यह कंपनी बहुत से तरीके के पेंट्स को बनाती है और बेचती है। यह कंपनी डेकोरेटिव,इंडस्ट्रियल,बेसिक और इंडस्ट्रियल केमिकल भी बनाती है और यह कंपनी भारत में चौथे नंबर पर आने वाली पेंट कंपनी है। धीरे–धीरे यह कंपनी भारत में व्यापार को लेकर अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

6- Shalimar Paints Ltd शालीमार पेंट्स

शालीमार पेंट्स एक भारतीय पेंट्स विनिर्माण कंपनी है। शालीमार पेंट कलर एंड वार्निश कंपनी की स्थापना 1902 में हावड़ा, पश्चिम बंगाल में दो अंग्रेजों – एएन टर्नर और एसी राइट AN Turner, AC Wright द्वारा की गई थी। शालीमार पेंट्स का इतिहास भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया में पेंट उद्योग का इतिहास है। कंपनी सजावटी पेंट और औद्योगिक कोटिंग्स के निर्माण और विपणन में लगी हुई है। अपनी मजबूत उपस्थिति और पहुंच का तेजी से विस्तार करते हुए, शालीमार जल्द ही देश का अग्रणी पेंट ब्रांड बन गया। Shalimar पेंट्स लिमिटेड सजावटी पेंट और औद्योगिक कोटिंग्स बनाने में माहिर है। इसके उत्पाद विभिन्न उद्योगों में व्यापक रूप से उपयोग किए जाते हैं और जीवन भर चलने के लिए बनाए जाते हैं। शालीमार पेंट्स से भारत के बहुत बड़े – बड़े प्रसिद्ध इमारते पेंट की गयी है जैसे – Howrah Bridge, Rashtrapati Bhawan, Salt Lake Stadium, All India Institute of Medical Sciences आदि। यह भारत में सबसे ज्यादा प्रचलित और सस्ता और टिकाऊ पेंट ब्रांड माना जाता है। इसे भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

7- Sheenlac Paints Ltd. शीनलैक

Sheenlac पेंट्स लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है जो औद्योगिक, लकड़ी, ऑटोमोटिव और सजावटी पेंट की एक श्रृंखला बनाती है। यह भी इंडिया की एक जानी मानी कम्पनी में से एक है, यह 2 हजार से ज्यादा कलर में पेंट को बनाती है। कंपनी की स्थापना 1962 में हुई थी और तब से यह भारत की पांचवीं सबसे बड़ी पेंट कंपनी बन गई है। 1962 में अपनी स्थापना के बाद से, शीनलैक भारत, मध्य पूर्व और श्रीलंका में अपनी उपस्थिति के साथ भारत की शीर्ष कंपनियों में से एक बन गई है। इसका मुख्यालय चेन्नई, तमिलनाडु में है। 1983 में, Sheenlac ने भारतीय बाजार में पहली बार पेट बॉटल में थिनर लॉन्च किया। 1994 में, Sheenlac ने श्री सुधीर पीटर को बिक्री निदेशक के रूप में नियुक्त किया। कंपनी का लक्ष्य डेकोरेटिव पेंट्स बाजार में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना है। Sheenlac भारत में शीर्ष पेंट ब्रांडों में से एक है। शीनलैक आज अपने ग्राहकों को सजावटी पेंट से लेकर औद्योगिक कोटिंग्स, थिनर से इमल्शन, डिस्टेंपर से लेकर एनामेल्स, सीलर्स और पेंट रिमूवर तक उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करता है। यानि कंपनी की विविध उत्पाद लाइन में लकड़ी के लिए पेंट, मेलामाइन वुड फिनिश और पॉलीयूरेथेन फिनिश शामिल हैं। पेंट्स के अलावा, Sheenlac लकड़ी की पॉलिश, दाग और थिनर भी बनाती है। कंपनी के भारत में एक हजार से अधिक विक्रेता हैं और वुड फिनिश के निर्माण में अग्रणी है।

Tags:

best paint companies in india, asian paints limited, berger paints india limited

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें –

लेटेस्ट हिंदी बिज़नेस न्यूज़ पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें –

 

https://www.thinkwithniche.in/
Do you like Think With Niche's articles? Follow on social!

Login

Welcome to WriteUpCafe Community

Join our community to engage with fellow bloggers and increase the visibility of your blog.
Join WriteUpCafe