‘भारत से हारने में हमे कोई दिक्कत नहीं है’

‘भारत से हारने में हमे कोई दिक्कत नहीं है’

dainikkhabar7
dainikkhabar7
4 min read

World Cup 2023 में चिर-पप्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में महा-मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच (IND vs PAK) को लेकर पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) के उपकप्तान शादाब खान (Shadab Khan) ने एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि, हमारा फोकस केवल भारत को हारने के ऊपर नहीं हिया बल्कि हमारा असल मकसद वर्ल्ड कप की ट्राफी जीतना है. उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान टीम भले ही भारत से हार जाए लेकिन वर्ल्ड कप जीतना चाहिए.

नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाक महा मुकाबला

वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) में पाकिस्तानी टीम अपने अभियान की शुरुआत हैदराबाद में 6 अक्टूबर को आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर-1 के खिलाफ करेगी. उनका दूसरा मुकाबला भी हैदराबाद में ही खेला जाएगा. जहाँ उनका मुकाबला क्वालीफायर-2 टीम के खिलाफ होगा. पाकिस्तान का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद में भारत के खिलाफ होगा. भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच जब भी मैच होता है तो फिर दोनों देशों के फैंस चाहते हैं कि उनकी टीम को हार ना मिले. इसी वजह से दोनों ही टीमों पर काफी दबाव रहता है.

हमारा फोकस वर्ल्ड कप की ट्राफी पर है- शादाब खान

पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान का कहना है कि, पाकिस्तानी टीम का फोकस पूरे टूर्नामेंट पर है, न कि केवल भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले (IND vs PAK) पर. क्रिकेट पाकिस्तान से बातचीत के दौरान शादाब ने कहा, आपको बता दें कि, वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम (Indian Cricket Team) का रिकॉर्ड काफी शानदार है. वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पाकिस्तान को सात बार हरा चुकी है. ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की नजर एक और जीत के ऊपर रहेगी.

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!