World Asteroid Day 2021: Asteroids छोटे-छोटे चट्टान रूपी पिंड होते हैं जो सूरज के चारों ओर चक्कर लगाते रहते हैं। नासा के अनुसार तकरीबन 4.6 अरब साल पहले सौर मंडल के गठन से बचे हुए चट्टानी अवशेषों को ही Asteroids कहा जाता है। नासा का हिसाब से अभी 1 लाख से ज्यादा ज्ञात Asteroids हैं।
क्या है World Asteroid day का इतिहास
Table of Contents
- क्या है World Asteroid day का इतिहास
- इस दिवस को मनाने का उद्देश्य
- World Asteroid Day 2021 जाने क्या है तंगुस्का की घटना
- क्षुद्रग्रह क्या होते हैं?
- क्या थी तुंगुस्का नदी की घटना
- World Asteroid day Quotes in Hindi
साइबेरिया में तुंगुस्का नदी के करीब 30 जून, 1908 में एक बहुत ही बड़ा विस्फोट हुआ था। जिसे तुंगुस्का प्रभाव कहा गया। रिपोर्ट्स की मानें तो ये एस्टेरॉयड इतना खतरनाक था कि इससे 2,150 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैले लगभग 80 मिलियन पेड़-पौझे तबाह हो गए थे। 30 जून, 1908 में साइबेरिया में तुंगुस्का नदी के आसपास घटित हुई इस घटना की याद में ही हर साल 30 जून को यह दिन मनाया जाता है और एस्टेरॉयड से होने वाले खतरों के बारे में लोगों को जानकारी देकर उनकी जागरूरकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य
लोगों को क्षुद्रग्रहों के बारे में बताने और जागरुक करने के मकसद से आज के दिन दुनिया भर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। फ्यूचर में एस्टेरॉयड्स के संसाधनों का कैसे इस्तेमाल किया यह भी वर्ल्ड एस्टेरॉयड डे का मुख्य उद्देश्य हैं।