मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर बने पीएम आवास योजना (PM Awas Yojana) के तहत बनी फ्लैट की चाबी लाभार्थियों को सौंप दी. वहीं मुख्यमंत्री (CM Yogi Adityanath) ने लोगों से कहा है कि यूपी के हर जिले में प्रयागराज की तर्ज पर माफियाओं के कब्जे से भूमि खाली कराकर गरीबों के लिए आवास का निर्माण कराया जाएगा. इसके लिए उन्होंने सभी जिलों के विकास प्राधिकरण को योजना पर अमल करने के निर्देश भी दिए.
लाभार्थियों को सौंपी चाबी
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi Adityanath) शुक्रवार की सुबह प्रयागराज पहुंचे. पहले उन्होंने गैंगस्टर अतीक अहमद से जब्त जमीन पर बने फ्लैट का निरीक्षण किया. इसके बाद सीएम योगी ने उनका उद्घाटन किया और लाभार्थियों को उसकी चाबियां सौंप दीं. सीएम योगी ने प्रयागराज में गरीबों के लिए उन फ्लैटों का उद्घाटन किया जो मारे गए गैंगस्टर अतीक अहमद से जब्त की गई जमीन पर बनाए गए हैं.
साल 2020 में हुई थी कार्रवाई
बता दें कि सितंबर 2020 में माफिया अतीक अहमद पर कार्रवाई करते हुए कब्जा की गई जमीन खाली करवाई थी. जिसके बाद 2021 में सीएम योगी ने इस जमीन पर गरीबों के लिए फ्लैट्स बनाने का ऐलान किया था. 26 दिसंबर 2021 को सीएम योगी ने इसका भूमि पूजन किया था. जिसके बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण (Prayagraj Development Authority) ने इस योजना को आगे बढ़ाते हुए काम शुरू कर दिया था.
अब महज डेढ़ साल के अंदर ही यहां 76 फ्लैट्स बनाकर तैयार कर दिए गए हैं औऱ गरीबों को मकान बांटे गए हैं. लाभार्थियों को सिर्फ साढ़े तीन लाख रुपए में दो कमरे के फ्लैट दिए गए. इन 76 फ्लैट के लिए 6000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था. हालांकि फ्लैट्स का आवंटन लॉटरी के जरिए किया गया है.
Sign in to leave a comment.