टी20 वर्ल्ड कप 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024

dainikkhabar7
dainikkhabar7
4 min read

वेस्टइंडीज दौरे (IND vs WI) पर खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुनी गयी भारतीय टीम (Indian Cricket Team) से सीनियर खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है और टीम की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में सौंपी गयी है. चयनकर्ताओं के मुताबिक़ आगामी वर्ल्ड कप को देखते हुए सीनियर खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें आराम का मौका दिया गया है. वही पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) की इस मामले में अलग राय है.

टी20 में कप्तानी को लेकर बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा ने टी20 में इंडियन टीम की कप्तानी को लेकर चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि टी20 फॉर्मेट में भारतीय चयनकर्ता अब सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ गए हैं और ऐसा लगता है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ही भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे.

अपने यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी सौंपी गयी थी अबाब ऐसा लगता है कि इस फॉर्मेट में वही कप्तान रहने वाले हैं. आने वाले दिनों में हार्दिक ही टी20 में टीम इंडिया के कप्तान होंगे. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक ही टीम की कमान संभालते नजर आयेंगे.

सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ चुके हैं चयनकर्ता

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं किया गया है. इसको लेकर आकाश ने कहा, मुझे लगता है कि टीम पहले ही अलग दिशा में आगे बढ़ चुकी थी और अभी भी वैसा ही है. कुछ चेंज नहीं हुआ है. किसी भी सीनियर खिलाड़ी को नहीं सेलेक्ट किया गया है. केएल राहुल उपलब्ध नहीं हैं लेकिन वर्ल्ड कप के बाद से ही रोहित और कोहली को नहीं खिलाया गया है.

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!