‘मै इस टेस्ट के बाद संन्यास लेना चाहता था लेकिन…’,

‘मै इस टेस्ट के बाद संन्यास लेना चाहता था लेकिन…’,

dainikkhabar7
dainikkhabar7
4 min read

भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने एक बड़ा खुलास किया है. उन्होंने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खली गयी बॉर्डर गावस्कर ट्राफी (IND vs AUS) के आखिरी मैच के बाद वो क्रिकेट को अलविदा कहने का प्लान बना रहे थे. अश्विन (Ravichandran Ashwin) के मुताबिक़ इस दौरान वो अपनी इंजरी की वजह से काफी परेशान चल रहे थे. जिसके कारण उनके मन में संन्यास लेने के ख्याल आ रहे थे.

संन्यास लेना चाहते थे अश्विन

बॉर्डर गावस्कर ट्राफी में अश्विन (Ravichandran Ashwin) का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था. इस सीरीज के 4 मैचों में उन्होंने कुल 25 विकेट चटकाए थे और संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चूने गए थे. हालांकि आश्विन (Ravichandran Ashwin) ने बताया कि इस दौरान वो अपने घुटने की इंजरी से जूझ रहे थे और बांग्लादेश टूर के बाद वो संन्यास लेने का मन बना चुके थे. उन्होंने बताया,

WTC Final को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

आपकों बता दें कि, रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल (WTC Final) में खुद को प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किये जाने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, उन्हें मैच शुरू होने से 48 घंटे पहले ही पता था कि वो यह मैच नहीं खेलने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब हम पिछली बार इंग्लैंड टूर पर आए थे तो वो सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी और टीम को लगा कि चार पेसर्स और एक स्पिनर का कॉम्बिनेशन यहां पर सही रहेगा. स्पिनर्स के साथ दिक्कत ये होती है कि चौथी पारी में ही उन्हें ज्यादा फायदा मिलता है.

ऐसे ही और खेल की ख़बरें हिंदी में पढ़ें सिर्फ दैनिक खबर लाइव पर

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!