राम रहीम की पैरोल पर बड़ी खबर.

seoarthprakash
seoarthprakash
4 min read

Ram Rahim Parole Petition News: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा राम रहीम की पैरोल के खिलाफ दाखिल की गई याचिका वापिस ले ली गई है। SGPC ने राम रहीम की पैरोल रद्द करने को लेकर याचिका दाखिल की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एसजीपीसी की ओर से दाखिल याचिका पर कमियों के चलते आपत्ति जाहिर की। जिसके बाद एसजीपीसी ने याचिका वापिस ले ली।

21 जनवरी को मिली थी राम रहीम को पैरोल

बतादें कि, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 जनवरी को 40 दिन की पैरोल मिली थी। डेरा प्रमुख राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ठहरे हुए हैं।

वहीं ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब राम रहीम को पैरोल दी गई हो। इससे पहले भी राम रहीम को पैरोल दी जा चुकी है। ध्यान रहे कि, इससे पहले जून 2022 में ही राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी। जेल प्रशासन ने राम रहीम को 17 जून को पैरोल पर जेल से बाहर किया था। वहीं, विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो भी मिल चुकी है।

सुनारिया जेल में सजा काट रहे राम रहीम

बतादें कि, राम रहीम को एक नहीं तीन-तीन मामलों में में सजा मिली हुई है। सबसे पहले 2017 में राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और इसके बाद रणजीत सिंह हत्याकांड में फैसला आया। इसमें भी राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। बतादें कि, तीनों ही मामलोँ में पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है। राम रहीम हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में अपनी सजा पूरी कर रहे हैं।

Source: https://www.arthparkash.com/ram-rahim-parole-petition-news

0

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!