IND vs WI : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा नवनिर्वाचित वरिष्ठ चयन समिति (Indian Selection Committee) ने वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज (IND vs WI) के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को टीम की कमान सौंपी गयी है. वही उनके नेतृत्व में कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है. टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम का मौका दिया गया है.
सूर्यकुमार यादव को मिली उपकप्तानी की जिम्मेदारी
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर अजित अगरकर (Ajit Agarkar) को मंगलवार को भारतीय चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है. टी20 क्रिकेट में पिछले कुछ सालों से टीम के सबसे प्रमुख सदस्य बन चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को इस सीरीज (IND vs WI) के लिए उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंप गयी है.
हालाँकि IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह और रुतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह नहीं मिल पायी. रिंकू सिंह इस सीजन में एक फिनिशर के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन उनका चयन टी20 टीम में नहीं हो पाया. जिसके कारण चयनकर्ताओं की काफी आलोचना हो रही है.
इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका
मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और यशस्वी जायसवाल को पहली बार भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है. वही लेग स्पिनर रवि विश्नोई और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की टीम में वापसी हुई है. आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज (IND vs WI) की शुरुआत 3 अगस्त को त्रिनिदाद में होगी.
सीरीज (IND vs WI) का दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 6 और 8 अगस्त को गुयाना के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इसके बाद आखिरी के 2 मुकाबले के लिए दोनों टीमें अमेरिका के फ्लोरिडा के लिए रवाना होगी. जहाँ 12 और 13 अगस्त को लगातार चौथा और पांचवां टी20 मैच आयोजित होगा. टी20 मैचों का आयोजन भारतीय समयनुसार रात के 8 बजे से खेला जायेगा.
वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), शुबमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार
Sign in to leave a comment.