स्टूडियो, सेटअप, टीम और राम रहीम म्यूजिक डायरेक्टर.

seoarthprakash
seoarthprakash
5 min read

Ram Rahim New Video Viral: 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम के आएदिन नए-नए वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां इस कड़ी में राम रहीम का अब एक और वीडियो सामने आया है। राम रहीम का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। वीडियो में राम रहीम म्यूजिक डायरेक्टर बन किसी गाने की कंपोज़िंग कराता नजर आता है। स्टूडियो, सेटअप और टीम के साथ बैठा राम रहीम गाने की लय समझा रहा है।


राम रहीम के इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि, राम रहीम को देखकर उन्हें ऐसा लगता है कि जैसे इसे सजा ही न हुई हो। आपको बतादें कि, डेरा प्रमुख राम रहीम इससे पहले अपने कई गानों की लॉन्चिंग कर चुका है। साथ ही डेरा प्रमुख के ऑनलाइन सत्संग भी चलते रहते हैं।

21 जनवरी को मिली थी राम रहीम को पैरोल

बतादें कि, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 जनवरी को 40 दिन की पैरोल मिली थी। डेरा प्रमुख राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ठहरा हुआ है। वहीं ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब राम रहीम को पैरोल दी गई हो। इससे पहले भी राम रहीम को पैरोल दी जा चुकी है। ध्यान रहे कि, इससे पहले जून 2022 में ही राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी। जेल प्रशासन ने राम रहीम को 17 जून को पैरोल पर जेल से बाहर किया था। वहीं, विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो भी मिल चुकी है।

सुनारिया जेल में सजा काट रहा राम रहीम

बतादें कि, राम रहीम को एक नहीं तीन-तीन मामलों में में सजा मिली हुई है। सबसे पहले 2017 में राम रहीम को साध्वियों से यौन शोषण मामले में राम रहीम को 20 साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई और इसके बाद रणजीत सिंह हत्याकांड में फैसला आया। इसमें भी राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। बतादें कि, तीनों ही मामलोँ में पंचकूला में सीबीआई की विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है। राम रहीम हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में अपनी सजा पूरी कर रहा है।

Source: https://www.arthparkash.com/ram-rahim-new-video-viral

0

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!