CG NEWS: अग्निवीर भर्ती के लिए कार्यशाला का आयोजन कल

CG NEWS: अग्निवीर भर्ती के लिए कार्यशाला का आयोजन कल

Agniveer Recruitment

psonkar0101
psonkar0101
2 min read

महेश कुमार साहू/रायपुर। भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर भर्ती के लिए संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कल 18 जनवरी को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से राजधानी के शहीद स्मारक भवन में किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे।

इस कार्यशाला में भारतीय वायु सेना, भोपाल से विंग कमान्डर पारस अग्रवाल एवं भारतीय थल सेना, रायपुर से मेजर पी. के. माथुर अग्निवीर भर्ती के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे। कार्यशाला में प्रतिभागी के रूप में प्रदेश के सभी जिलों के जिला रोजगार अधिकारी, रायपुर संभाग के जिला शिक्षा अधिकारी, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य/अधीक्षक, महाविद्यालयों के प्राचार्य, हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य, पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों के प्राचार्य सहित शिक्षण संस्थाओं के छात्र उपस्थित रहेंगे।

Read more: https://newsplus21.com/cg-news-el-taller-para-el-reclutamiento-de-agnivee/

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!