सुरक्षा गार्ड – दैनिक प्रशिक्षण पुस्तिका (Security guard training manual in

सुरक्षा गार्ड – दैनिक प्रशिक्षण पुस्तिका (Security guard training manual in hindi)

Black Dragon
Black Dragon
7 min read
सुरक्षा गार्ड – दैनिक प्रशिक्षण पुस्तिका (Security guard training manual in hindi)

1. ड्यूटी पर तैयार रहें

  • साफ-सुथरी यूनिफॉर्म और ID कार्ड पहनें।
  • ड्यूटी शुरू होने से पहले टॉर्च, सीटी, HT/रेडियो आदि जांचें।
  • हमेशा सतर्क रहें। ड्यूटी के समय मोबाइल में व्यस्त न रहें।

2. विजिटर चेकिंग

  • हर व्यक्ति से कहां से आए हैं और किससे मिलने आए हैं पूछें।
  • ID/पास जांचें।
  • विजिटर का नाम, मोबाइल, मिलने वाले व्यक्ति और आने का समय रजिस्टर में लिखें।
  • विजिटर पास दें और जाते समय पास वापस लें तथा समय लिखें।
  • बिना अनुमति किसी को अंदर न जाने दें।
  • जरूरत के अनुसार विजिटर को संबंधित व्यक्ति/गार्ड के साथ भेजें।

3. फ्रिस्किंग / तलाशी

  • तलाशी नियम के अनुसार और सम्मानपूर्वक लें।
  • पुरुष की तलाशी पुरुष गार्ड और महिला की तलाशी महिला गार्ड ही लें।
  • मेटल डिटेक्टर का सही तरीके से इस्तेमाल करें।
  • जेब, बैग और सामान की जांच करें।
  • हथियार या कोई प्रतिबंधित वस्तु मिले तो खुद झगड़ा न करें—सुपरवाइजर को तुरंत बताएं।
  • रिश्वत या किसी प्रकार का फायदा कभी न लें।

4. आग लगने पर

देखते ही तुरंत:

  1. फायर अलार्म बजाएं।
  2. सुपरवाइजर/फायर टीम को सूचना दें।
  3. लोगों को शांतिपूर्वक बाहर निकालें।
  4. रास्ते और Emergency Exit खाली रखें।
  5. आग छोटी हो और आपको प्रशिक्षण मिला हो तभी Fire Extinguisher इस्तेमाल करें।
  6. सभी को Assembly Point पर पहुंचाएं।

Extinguisher याद रखें: PASS
P – Pin निकालें
A – आग की जड़ पर निशाना लगाएं
S – Handle दबाएं
S – दाएं-बाएं चलाकर स्प्रे करें

⚠️ बड़ी आग में खुद आग बुझाने की कोशिश न करें।

5. गेट और सुरक्षा

  • बिना अनुमति कोई व्यक्ति, वाहन या सामान अंदर न जाने दें।
  • वाहन की जरूरत के अनुसार ID, पास और सामान जांचें।
  • एक वाहन के पीछे दूसरा वाहन बिना जांच के अंदर न जाने दें।
  • संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो तुरंत सूचना दें।
  • अपनी पोस्ट कभी भी बिना अनुमति न छोड़ें।

6. घटना होने पर

देखें → सूचना दें → सुरक्षित करें → रिकॉर्ड करें

  • चोरी, झगड़ा, संदिग्ध वस्तु, आग या दुर्घटना को तुरंत रिपोर्ट करें।
  • खुद ही हीरो बनने या अनावश्यक मारपीट करने की कोशिश न करें।
  • घटना का समय, स्थान और क्या हुआ साफ-साफ लिखें।
  • गंभीर मामले में तुरंत सुपरवाइजर/पुलिस को सूचना दें।

7. हमेशा याद रखें

सतर्क रहें।
विनम्र रहें।
नियम का पालन करें।
बिना जांच किसी को प्रवेश न दें।
हर घटना की सूचना दें।
सुरक्षा सबसे पहले।

एक अच्छा गार्ड वही है जो घटना होने का इंतजार नहीं करता—वह खतरे को पहले पहचानता है।

सुरक्षा गार्ड – दैनिक प्रशिक्षण पुस्तिकाDownload

security guard training manual in hindi

Suggested Reading

More from Black Dragon

View all →

Similar Reads

Browse topics →

More in Business

Browse all in Business →

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!