worlds unique plant to make coal from waste will soon be set up in varanasi pm modi will lay the foundation stone

theatinewsup
theatinewsup
5 min read

वाराणसी में जल्द ही लगेगा कचरे से कोयला बनाने वाला दुनियाँ का अनोखा प्लांट, PM मोदी करेंगे शिलान्यास

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) में जल्द ही कचरे (garbage) से कोयला (Coal) तैयार करने वाला देश का अनोखा प्लांट लगाया जाएगा। वाराणसी में लगने वाले इस प्लांट से 300 टन कोयले का उत्पादन होगा। वाराणसी नगर निगम (Varanasi Municipal Corporation) के सहयोग से एनटीपीसी (NTPC) वाराणसी में इस प्लांट को चलाएगी। वाराणसी के रमना में इसके लिए जमीन भी आवंटित (allotted) कर दी गई है।

 

KGBV की दो शिक्षकों ने 25 छात्राओं को बनाया बंधक, तबादले को रद्द करवाने का था मकसद

 

जमीन आवंटन के बाद एनटीपीसी ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही इसका शिलान्यास (foundation stone laying) करेंगे। वाराणसी में कचरे से कोयला बनाने वाले इस प्लांट के शुरू होने के बाद कोयले की तो आपूर्ति बढ़ेगी साथ ही शहर से निकलने वाले कचरे का निस्तारण (waste disposal) भी हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक, इस प्लांट के निर्माण में करीब 150 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत बनारस (Banaras) में इस प्लांट के निर्माण के बाद मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) और भोपाल (Bhopal) में भी इस तरह का प्लांट लगाया जाएगा। वाराणसी के नगर आयुक्त प्रणय सिंह (Municipal Commissioner Pranay Singh) ने बताया कि वाराणसी में लगने वाले इस प्लांट का संचालन एनटीपीसी करेगा और नगर निगम उनको हर रोज कचरा उपलब्ध कराएगी। इसको लेकर नगर निगम और एनटीपीसी के अधिकारियों के बीच समझौता भी हो चुका है।

 

उत्तर प्रदेश में अगले सत्र से नए पैटर्न पर आयोजित होगी UP बोर्ड परीक्षा, ग्रेजुएशन में ग्रेडिंग सिस्टम होगा लागू

नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शिलान्यास करेंगे और इसी साल के दिसम्बर महीने से ये प्लांट काम करना भी शुरू कर देगा। एनटीपीसी के अधिकारियों के मुताबिक, इस प्लांट को चलाने में करीब 600 टन कूड़े की आवश्यकता होगी। जिससे करीब 250 से 300 टन कोयले का उत्पादन (coal production) होगा। 25 एकड़ में ये प्लांट लगेगा जो पूरी तरीके से इकोफ्रेंडली (eco-friendly) होगा। इससे आसपास के लोगों को किसी तरह की दुर्गंध या दूसरी दिक्कतों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

azamgarh news in hindi

0

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!