बिजनेस लोन आवेदन करने का आसान तरीका जानिए

बिजनेस लोन आवेदन करने का आसान तरीका जानिए

Rashmi Sharma
Rashmi Sharma
11 min read

ऐसे भी बहुत अधिक संख्या में कारोबारी हैं जो अपना बिजनेस तो शुरु कर चुके हैं लेकिन अब वह अपने बिजनेस का विस्तार करना चाहते हैं लेकिन आवश्यक धन न होने के चलते अपने कदम पीछे खिंच लेते हैं। अगर ऐसे लोगों को कहीं से आवश्यक धन मिल जाता है तो ये लोग खुद स्वरोजगार प्राप्त करने के साथ ही कई दूसरे लोगों को भी रोजगार प्रदान कर सकते हैं। इन्हीं जैसे लोगों के लिए बिजनेस लोन की सुविधा है।  

बिजनेस लोन के बारे में जानिए 

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है बिजनेस के लिए मिलने वाला लोन, बिजनेस लोन होता है।बिजनेस लोन वह धनराशि होती है जो बिजनेस शुरु करने के लिए चलते हुए बिजनेस का विस्तार करने के लिए प्रदान की जाती है।  

बिजनेस लोन कहाँ से मिलता है? 

जैसे लोन सरकारी और प्राइवेट बैंकों के साथ एनबीएफसी कंपनियों से मिलता है उसी तरह बिजनेस लोन भी सरकारी – प्राइवेट बैंकों के साथ एनबीएफसी कंपनियों के साथ मिलता है। आपको बता दें कि देश की प्रमुख एनबीएफसी ZipLoan से सिर्फ 3 दिन* में बिजनेस लोन मिलता है। 

बिजनेस में बिजनेस लोन की आवश्यकता कब होता है? 

समान्य तौर पर देखा जाये तो एक बिजनेस चलाने में बहुत से खर्चें होते हैं। सभी खर्चो के साथ कुछ नया करना संभव नहीं हो पाता है। लेकिन कारोबारी अगर बिजनेस लोन का सहारा लेते हैं तो उनके लिए काफी फायदा हो सकता है। जानिए बिजनेस की जरूरत क्यों है: 

बिजनेस में नया प्रोडक्ट लाने के लिए: बिजनेस में परंपरागत प्रोडक्ट बेचने के साथ कुछ नया प्रोडक्ट लाना चाहिए। नये प्रोडक्ट से नये ग्राहक बनाने के साथ पुराने ग्राहकों की जरूरतें भी पूरी की जा सकती है। 

वर्किंग कैपिटल मेंटेन करने के लिए: किसी भी बिजनेस को चलाने में हर रोज के कुछ दैनिक खर्चें होते हैं। कारोबारी पैसा कच्चा माल खरीदने में लगा देते हैं या माल की सप्लाई उधारी पर हो जाती है तो कारोबार में दैनिक खर्च पूरा करने में दिक्कत आना शुरु हो जाती है। बिजनेस लोन के जरिये ऐसी दिक्कतों से बचा जा सकता है।  

बिजनेस की नई ब्रांच खोलने के लिए: बिजनेस में अक्सर ऐसा होता है कि एक नाम प्रचलित हो जाता है। वह नाम ब्रांड बन जाता है। इसका सबसे सफल उदाहरण पतंजलि है। कारोबारी चाहते हैं कि उसी नाम के ब्रांड के साथ दूसरी लोकेशन पर अपना बिजनेस खोल लें। 

लेकिन, दूसरी लोकेशन पर बिजनेस की ब्रांच खोलने में पैसों की दिक्कत सामने आती है।ऐसी स्थिति में बिजनेस लोन सर्वश्रेष्ठ विकल्प साबित होता है। बिजनेस लोन के जरिये कारोबारी अपने बिजनेस की ब्रांच दूसरे लोकेशन पर खोलने में सफल हो सकते हैं। 

इस तरह देखा जाये तो किसी भी कारोबार में बिजनेस लोन यानी बिजनेस लोन की बहुत ही अधिक अहमियत है। बिजनेस लोन के जरिये कारोबार में दोगुना मुनाफा संभव है। 

बिजनेस लोन पाने का सबसे आसान तरीका क्या है? 

अगर कोई बिजनेस लोन बहुत जल्दी प्राप्त करना चाहता हैं तो उसे निम्न स्टेप फ़ॉलो करना चाहिए: 

बैंक/कंपनी को सलेक्ट करें: सबसे पहले उस बैंक या कंपनी को सलेक्ट करें जहां से आप बिजनेस लोन लेना चाहते हैं।  

पात्रता जाँच करें: लोन पाने के लिए सबसे जरूरी होता है पात्रता की जाँच करना। अगर पात्रता की जाँच करके बिजनेस लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो लोन एप्लीकेशन रिजेक्ट होने की संभवना कम होती है।  

जरूरी कागजात इक्कठा करें: जब आप पात्रता की जाँच कर लेते हैं तो इस बात की जाँच करें कि झांस इ आप बिजनेस लोन लेना चाहते हैं वहां पर बिजनेस लोन के लिए क्या – क्या कागजात चाहिए? अप्लाई करने से पहले उन सभी कागजातों को इक्कठा करें। 

बिजनेस लोन के लिए आवेदन करें: जब आप लोन संस्थान को सलेक्ट कर लेते हैं। पात्रता की जाँच कर लेते हैं। जरूरी कागजात इक्कठा कर लेते हैं। तब आपको बिना देर किये बिजनेस लोन के लिए अप्लाई कर देना होता है।  

बिजनेस लोन अप्लाई करने का प्रोसेस सभी बैंकों और एनबीएफसी कंपनियों का अलग – अलग होता है। आप देखें कि जहां से आप बिजनेस लोन लेना चाहते हैं वहां पर लोन आवेदन के लिए क्या प्रक्रिया है। सामान्य तौर पर सभी बैंक और कंपनियों का लोन एप्लीकेशन प्रोसेस ऑनलाइन ही होता है। ऑनलाइन लोन अप्ल्लाई करने के लिए संबंधित बैंक या कंपनी की वेबसाइट लॉग इन करें और लोन अप्लाई करें, सभी जरूरी कागजात अपलोड करके फॉर्म सबमिट कर दीजिए।  बैंक/कंपनी वेरिफिकेशन प्रक्रिया होने के बाद बिजनेस लोन की रकम आपके बैंक खाता में ट्रांसफर हो जायेगा। यह प्रक्रिया एक सप्ताह से 1 महीने के भीतर कम्पलीट हो जाएगी।  

More from Rashmi Sharma

View all →

Similar Reads

Browse topics →

More in Finance

Browse all in Finance →

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!