अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज की स्क्रीनिंग रोकने की धमकी, राजपूत और गुर्जर समाज के बीच बढ़ा विव

Prabhasakshi
Prabhasakshi
3 min read

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज पर अब जोरदार विवाद हो रहा है। बता दें कि, फिल्म को लेकर राजस्थान में गुर्जर समाज ने फिल्म को लेकर कई बड़े दावे किए है और साथ ही पृथ्वीराज की स्क्रीनिंग रोकने की धमकी भी दे डाली है।

फिल्म के रिलीज से पहले ही अगर वह फिल्म चर्चा का विषय बन जाए तो इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी। पहले भी बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में रही है जिसको लेकर विवाद होता आया है। यहां फिल्म रिलीज होती नहीं कि इससे पहले ही बड़ा विवाद खड़ा हो जाता है। जब भी बॉलीवुड इतिहास से संबधित कोई फिल्म बनाती है तो उससे पहले विवाद , बहस और लोगों के दावे भी साथ जन्म देने लगती है। जब फिल्म पद्मावत रिलीज होने वाली थी तो उससे पहले फिल्म के कई सीन को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। जगह-जगह फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए भारी संख्या में प्रदर्शन हुए। अब ऐसा ही एक और विवाद अब दोबारा खड़ा हो गया है। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पृथ्वीराज पर अब जोरदार विवाद हो रहा है। बता दें कि, फिल्म को लेकर राजस्थान में गुर्जर समाज ने फिल्म को लेकर कई बड़े दावे किए है और साथ ही पृथ्वीराज की स्क्रीनिंग रोकने की धमकी भी दे डाली है। गुर्जर समाज के मुताबिक, अगर फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के लिए राजपूत शब्द का इस्तेमाल किया गया तो फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी।

Read More..

 

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!