क्या है आपकी राशि के अनुसार होली उत्सव के रंग

क्या है आपकी राशि के अनुसार होली उत्सव के रंग

onlinenakshatra
onlinenakshatra
11 min read

होली हंसी-खुशी और रंगों का त्योहार है जिसे बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। होली हिंदुओं का प्रमुख धार्मिक त्यौहार है। होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक है। भारत में होली को लेकर एक अलग ही जोश और उत्साह देखने को मिलता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंगों, गुलाल और अबीर से सराबोर करते हैं। होली के उत्सव से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली रंगों के साथ नई उमंग और उत्साह का भी पर्व है। हिंदू धर्म में रंगों को बेहद ही खास माना जाता है। रंग हमारे जीवन में एक नई शक्ति और नई ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। ऐसे में होली के रंग, गुलाल आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक प्रभाव ला सकते हैं।

 

होली 2024 कब मनाई जाएगी

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होली का उत्सव मनाया जाता है। साल 2024 में रंगों का त्योहार होली 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन रंग-बिरंगे रंगों और गुलाल के साथ यह त्यौहार एक जश्न की तरह मनाया जाएगा।

 

इस होली आपकी राशि के लिए भाग्यशाली रंग

होली मुख्य रूप से रंगों का त्योहार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हर एक रंग का हमारे जीवन में अपना एक अलग प्रभाव होता है। हर रंग किसी न किसी राशि से जुड़ा होता है। ऐसे में यदि आप अपनी राशि के अनुसार रंगों से होली खेलते हैं तो ये आपके लिए बेहद ही लाभकारी साबित हो सकता है। आइए राशि के अनुसार जानते हैं कि आपके लिए कौन सा रंग लगाना होगा बेहद ही शुभकारी।

 

Click here: Voice Report for Karma Correction

मेष राशि: मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं जिनका रंग लाल होता है। इस राशि के लोगों को होली के दिन लाल रंग से होली खेलनी चाहिए।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह हैं। शुक्र का रंग सफेद और गुलाबी होता है। इस राशि के लोगों को सफेद या गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए।

मिथुन राशि: मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है और बुध ग्रह को हरा रंग पसंद है। इस राशि के लोगों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए।

कर्क राशि : कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रदेव हैं इसलिए इस राशि के लोगों को सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए।

सिंह राशि: सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। इस राशि के लोगों को गोल्डन, पीले, लाल और नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए।

कन्या राशि: कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। इस राशि के लोगों को हरे और भूरे रंग से होली खेलनी चाहिए।

 

Click here: Voice Report for Job or Business

तुला राशि: तुला राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। इस राशि के लोगों को गुलाबी, सिल्वर रंग से होली खेलनी चाहिए।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि मंगल की राशि है। इस राशि के लोग लाल या  केसरिया रंग से होली खेल सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। धनु राशि वालों को पीले या गोल्डन रंग से होली खेलनी चाहिए।

मकर राशि: मकर राशि शनिदेव की राशि है। इस राशि के लोगों को नीले या बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। 

कुंभ राशि: कुंभ राशि भी शनिदेव की राशि है। इस राशि के लोगों को नीले या गहरे रंगों से होली खेलनी चाहिए।

मीन राशि: मीन राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। इस राशि के लोगों को होली वाले दिन पीले या सुनहरे रंग से होली खेलनी चाहिए।

 

Click here: Voice Report for Buying or Selling Property

 

होली पर क्या करें

होली के दिन सबसे पहले रंग या गुलाल श्री राधा रानी और श्री कृष्ण के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद ही इस त्योहार की शुरुआत करें।

होली के दिन अपने घर के बड़े-बुजुर्गों को रंग लगाकर उनका आशीर्वाद लें। 

गुजिया के बिना होली का त्योहार अधूरा माना जाता है। इस दिन गुजिया और तरह-तरह के स्नेक्स और पकवान बनाएं।

होली के दिन मेहमानों का दिल से स्वागत करें और इस दिन किसी का भी दिल न दुखाएं।

 

होली पर क्या करें

होली के दिन फटे–पुराने कपड़े न पहनें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।

इस दिन किसी को भी उधार देने से बचें। ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है।

होली के दिन सुहाग की सामग्री दान नहीं करनी चाहिए। 

होली के दिन वस्त्र दान करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में गरीबी का वास होता है।

होली के दिन सफेद चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

होली के दिन घर के बड़े-बुजुर्गों से लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए।

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!