MS Dhoni की बराबरी कर सकती हैं हरमनप्रीत कौर.

seoarthprakash
seoarthprakash
4 min read

नई दिल्ली। WPL Final: महिला प्रीमियर लीग 2023(women's premier league 2023) में मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) ने यूपी वॉरियर्स(UP Warriors) को हराकर फाइनल में जगह बनाई। रविवार को फाइनल में मुंबई की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी। फाइनल में उतरते ही मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।

गौरतलब हो कि, 2008 में आईपीएल के पहले ही सीजन में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स फाइनल में पहुंची थी। वह आईपीएल के पहले सीजन के फाइनल में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे। वहीं, अब महिला प्रीमियर लीग में हरमनप्रीत कौर उनके रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली हैं। फाइनल में कप्तानी करते ही हरमनप्रीत कौर, महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।

हरमनप्रीत कौर करेंगी धोनी की बराबरी (Harmanpreet Kaur will match Dhoni)

बता दें कि हरमनप्रीत कौर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच एक और समानता बन रही है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में जब फाइनल में पहुंची थी, उस वक्त धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे। वहीं, हरमनप्रीत कौर भी इस वक्त भारतीय महिला टीम की कप्तान हैं। ऐसे में हरमनप्रीत कौर ने धोनी की बराबरी कर ली है।

मेग लैनिंग करेंगी शेन वॉर्न की बराबरी (Meg Lanning will match Shane Warne)

इस फाइनल में एक और समानता देखने को मिल रही है। आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने कप्तान की थी। अब महिला आईपील में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग कप्तानी कर रही हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने WPL में अभी तक दो मुकाबले गंवाए हैं। वहीं, दिल्ली ने टूर्नामेंट के अंत के मैचों में गजब की वापसी करते हुए टॉप पर जगह बनाई थी।

Source URL: https://www.arthparkash.com/harmanpreet-kaur-can-match-ms-dhoni

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!