कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर

कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को किया ढेर

dainikkhabar7
dainikkhabar7
5 min read

Jammu-Kashmir Encounter : जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के एलओसी के जुमागुंड इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों की बीच हुई मुठभेड़ में पांच आतंकी को मार गिराया गया है. सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. मौके पर बड़ा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक़ घटनास्थल से कई हथियार बरामद किये गए है.

अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार सुबह इलाके में आतंकियों के एक गुट के सक्रिय होने के सुचना मिली. जिसके बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने मिलकर सर्च अभियान चलाया. जब सुरक्षाबल एक ठिकाने की तरफ बढे तो आंतकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई (Jammu-Kashmir Encounter) में पांच आंतकियों के मारे जाने की सुचना है.

मंगलवार को भी 2 आतंकी हुए थे ढेर

इससे पहले मंगलवार को भी 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया था. जम्मू कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के एलओसी के जुमागुंड इलाके में यह घटना हुई. जब सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन डोगा नार (Jammu-Kashmir Encounter) के तहत घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों को मार गिराया. मारे गए दहशतगर्दों के पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किये गए. सेना के अनुसार दोनों की पहचान और उनके संगठन का पता लगाया जा रहा है. दोनों के पाकिस्तानी होने का संदेह है.

दो दिनों तक चला था सर्च अभियान

सेना के एक अधिकारी के अनुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सहयोगी एजेंसियों से माच्छिल सेक्टर में आतंकियों द्वारा घुसपैठ किए जाने के इनपुट मिले थे. इस जानकारी के आधार पर 12 और 13 जून की रात को माच्छिल सेक्टर के डोगा नार इलाके को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के जवानों ने घेरे में ले लिया. रात भर दुर्गम इलाके में जवान मोर्चा संभाले रहे.

मंगलवार को जवानों ने हथियार से लैस 2 आतंकियों को एलओसी (LOC) के इसपार घुसपैठ का प्रयास करते हुए देखा. जिसके बाद मोर्चे पर लगे टीम ने उन्हें ललकारा. इसके जवाब में घुसपैठियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई (Jammu-Kashmir Encounter) में दोनों आतंकियों को मार गिराया.

ऐसे ही और देश-विदेश की ख़बरें हिंदी में पढ़ें सिर्फ दैनिक खबर लाइव पर

Discussion (0 comments)

0 comments

No comments yet. Be the first!