Disclaimer: This is a user generated content submitted by a member of the WriteUpCafe Community. The views and writings here reflect that of the author and not of WriteUpCafe. If you have any complaints regarding this post kindly report it to us.

गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा सड़ता नहीं है, और यह पर्यावरण में जमा हो जाता है। यह संचय जैव आवर्धन का कारण बनता है — जिसका अर्थ है कि यह मिट्टी, पानी और हवा को प्रदूषित करता है। गैर-जैव निम्नीकरणीय कचरे को जलाने से भी वायु प्रदूषित होती है।

गैर-जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट मिट्टी को कम उपजाऊ बना सकते हैं, और उनका पीएच स्तर पौधों को बढ़ने में मुश्किल बना सकता है। वे पर्यावरण को भी दूषित कर सकते हैं, जिससे जीवित चीजों को नुकसान पहुंच सकता है।

गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरा वह कचरा है जो आसानी से नहीं टूटता है और लंबे समय तक जमीन पर रह सकता है। इस प्रकार के कचरे का पुनर्चक्रण या निपटान करना कठिन हो सकता है, और यह पर्यावरण को नुकसान पहुँचा सकता है।

यह ब्लॉग विभिन्न प्रकार के कचरे के बारे में है जिसे खाद या पुनर्चक्रित नहीं किया जा सकता है, और वे पर्यावरण को कैसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। हम इस बारे में बात करेंगे कि ये सामग्रियां हानिकारक क्यों हैं और लोग इनका सुरक्षित निपटान कैसे कर सकते हैं।

कचरा एक ऐसी चीज है जिसका हम और अधिक उपयोग नहीं कर सकते हैं और यह अब हमारे किसी काम का नहीं है। आज हम जो भी काम करते हैं, वह बर्बादी पैदा करता है। यूनिसेफ का कहना है कि वेस्ट दो तरह के होते हैं- यूजेबल और अनयूजेबल। प्रयोग करने योग्य कचरा वह सामान है जिसे हम फिर से उपयोग कर सकते हैं, जैसे कपड़े जो हम पहनते हैं। अनुपयोगी कचरा वह सामान है जिसका हम उपयोग नहीं कर सकते, जैसे टूटा हुआ फर्नीचर।

  • नॉन- बायोडिग्रेडेबल वेस्ट Non-biodegradable waste
  • बायोडिग्रेडेबल वेस्ट Biodegradable waste

बायोडिग्रेडेबल कचरा वह कचरा है जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता है, और जो प्राकृतिक वातावरण में आसानी से छोटे टुकड़ों में टूट सकता है। इसमें सब्जियों और फलों के छिलके, कागज का कचराpaper waste, जानवरों का कचरा Animal waste,और कृषि अपशिष्ट जैसी चीजें शामिल हैं।

गैर-बायोडिग्रेडेबल वस्तुएं पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकती हैं, और खतरनाक अपशिष्ट कहलाती हैं। इसमें प्लास्टिक plastic, धातु metal, बैटरी batteries, कार्बन पेपर carbon paper और मेडिकल कचरा जैसी चीजें शामिल हैं।

नॉन-बायोडीग्रेडेबल वेस्ट क्या होता है? What is non-biodegradable waste?

नॉन-बायोडिग्रेडेबल वेस्ट वह कचरा होता है, जो बहुत अधिक समय तक पृथ्वी पर रहता है, आसानी से प्रकृति में नहीं मिलता है और प्रकृति को नुकसान पहुंचाता है। दरअसल, प्रकृति में जितने भी सूक्ष्मजीव microorganisms हैं, वे इन कचरों को छोटे पदार्थों में तोड़ नहीं पाते हैं इसीलिए ये लंबे समय तक ज्यों के त्यों बने रहते हैं। उसके बाद यही वेस्ट हवा, मिट्टी और पानी में मिलकर जीव-जंतुओं को नुकसान पहुंचाते हैं।

नॉन-बायोडिग्रेडेबल वेस्ट Non-biodegradable waste को भी 2 भागों में बांटा गया है:-

  • रीसाइक्लेबल वेस्ट Recyclable waste : ऐसे वेस्ट जिन्हें रीसायकल कर सकते हैं।
  • नॉन- रीसाइक्लेबल वेस्ट Non- recyclable waste : ऐसे नॉनबायोडिग्रेडेबल वेस्ट जिन्हें रीसायकल नहीं कर सकते हैं।

दरअसल, जिन नॉन-बायोडिग्रेडेबल वेस्ट को रीसाइल कर सकते हैं, उनका एक आर्थिक मूल्य होता है लेकिन फिर भी लोग इस्तेमाल हो जाने पर उसे फेंक देते हैं। इन वेस्ट को रीसायकल recycle करके इनका पुनः उपयोग किया जा सकता है। जैसे- प्लास्टिक, पेपर आदि।

वहीं दूसरी ओर जिन कचरों का कोई उपयोगिता मूल्य नहीं होता है, उन्हें रीसायकल नहीं किया जाता है। जैसे- थर्मोकोल, टेट्रा पैक्स, मेडिकल वेस्ट, और कार्बन पेपर आदि। यही वेस्ट पृथ्वी पर इक्कठा होते रहता है और वायुं, जल और मृदा प्रदूषण soil pollution का कारण बनता है।

इतना ही नहीं, कई नॉन-बायोडिग्रेडेबल वेस्ट तो माइक्रोप्लास्टिक microplastics और गैस के रूप में हवा, पानी और ज़मीन में मिल जाते हैं और जीव-जंतुओं के शरीर में प्रवेश करके उन्हें हानि पहुंचाते हैं। यही कारण है कि आज कम उम्र में ही लोगों को गंभीर बीमारियां हो जाती हैं।

अगर इन प्रोडक्ट्स का आप समझदारी से डिस्पोजल करते हैं तो इस समस्या को कम किया जाता सकता है। समझदारी तो इसी में है कि इन्हें कम से कम इस्तेमाल किया जाए ताकि नॉन-बायोडिग्रेडेबल वेस्ट कम से कम प्रॉड्यूस हो।

नॉन बायोडिग्रेडेबल वेस्ट बिलकुल भी इको-फ्रेंडली Eco-friendly नहीं होते हैं इसीलिए ऐसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, जो पर्यावरण के अनुकूल हो और जिसे रीसायकल किया जा सके। दुनिया भर में कई अरब टन वेस्ट प्रोड्यूस होता है।

घर, इंडस्ट्रीज, एग्रीकल्चर, आदि चीज़ों से वेस्ट प्रोड्यूस होता है इसीलिए ये सिर्फ गवर्नमेंट की ही नहीं बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि ऐसी चीज़ों का इस्तेमाल कम करें जिससे पर्यावरण को किसी भी तरह का खतरा हो।3

नॉन- बायोडिग्रेडेबल वेस्ट का डिस्पोजल कैसे होता है?

1. रीसायकल करना

2. कचरे को जलाना

3 . लैंडफिल

1. रीसायकल करना

जो नॉन-बायोडिग्रेडेबल वेस्ट रीसायकल करने योग्य होता है, उसे रीसायकल करने के लिए भेज दिया जाता है। रीसायकल होने के बाद वही वेस्ट एक उपयोगी मैटेरियल में बदल दिया जाता है, जिसका हम फिर से इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, पॉलीमर्स को और बेहतरीन बनाने के लिए उसमें कई पदार्थ मिलाए जाते हैं इसीलिए अब रीसायकल करने का प्रोसेस भी पहले से कठिन हो गया है।

Related: जैव विविधता BIODIVERSITY क्या है ?

2. कचरे को जलाना

जो नॉन-बायोडिग्रेडेबल वेस्ट रीसायकल करने योग्य नहीं होता है उसे जला दिया जाता है। इन कचरों को जलाने की वजह से कई खतरनाक गैसें हवा में मिलती हैं और उसे दूषित करती हैं।

चाहे हम कैसे भी नॉन-बायोडीग्रेडेबल वेस्ट का डिस्पोजल करें, इसकी वजह से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता ही है इसलिए एक ज़िम्मेदार व्यक्ति होने के नाते हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम कम से कम नॉन-बायोडीग्रेडेबल वस्तुओं का उपयोग करें।

3 . लैंडफिल Landfill

कचरे के डिस्पोजल का एक तरीका लैंडफिल भी है। दरअसल इसमें कचरे के ढेर को ज़मीन के अंदर गहरा गड्ढा खोद कर गाड़ दिया जाता है। समय-समय पर इस कचरे के ऊपर मिटटी डाली जाती है ताकि यह आसपास के पर्यावरण के संपर्क में ना आए।

लैंडफिल से लीक होने वाली खतरनाक गैस का उपयोग बिजली उत्पादन में किया जाता है लेकिन यदि इस गैस का सही प्रबंधन न किया जाए तो यह पर्यावरण के लिए काफी बड़ा खतरा है। इसके अलावा लैंडफिल में भरे कचरे का एक और और नुकसान है जल प्रदूषण।

क्योंकि जब बारिश का पानी मिट्टी से होता हुआ इस कचरे से गुज़रकर भूजल तक पहुँचता है ,तब इसमें कई खतरनाक माइक्रो पार्टिकल्स मिल जाते हैं ये नदियों, हैंडपंप आदि के पानी को दूषित करते हैं जो हमारे लिए नुकसानदेय होता है।

नॉन बायोडिग्रेडेबल वेस्ट Non-biodegradable waste को कम करने के 3 तरीके

नॉन बायोडिग्रेडेबल वेस्ट Non-biodegradable waste को कम करने के 3 तरीके हैं जो निम्न हैं –

नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरा के डिस्पोजल या निस्तारण के तरीकों के बारे में हमने जाना इससे हम यह समझ गए हैं कि इस कचरे को कितना भी मैनेज किया जाए लेकिन फिर भी हमारी पृथ्वी के लिए यह एक खतरा ही है।

ऐसे में एक ज़िम्मेदार व्यक्ति होने के नाते हमारा कर्त्तव्य है कि हम अपनी ओर से कम से कम नॉन-बायोडिग्रेडेबल वेस्ट बनाएं। इसके तीन तरीके हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं-

1- रिड्यूस Reduce

2- रियूज Reuse

3- रीसायकल Recycle

  1. रिड्यूस Reduce

कुछ लोग जरूरत से ज्यादा चीजें खरीद लेते हैं और फिर जितना लेते हैं उतना इस्तेमाल नहीं करते। इससे धरती गंदी होती है और पर्यावरण हानिकारक होता है। पृथ्वी और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए आपको ऐसा करना बंद कर देना चाहिए।

केवल वही खरीदें जो आपको चाहिए, और किसी भी गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्री का पुन: उपयोग या पुनर्चक्रण करने का प्रयास करें। यह इतना कठिन नहीं है, और आप छोटी शुरुआत कर सकते हैं। जैसे जब आप खरीदारी करने जाते हैं तो अपने साथ कपड़ों का थैला ले जाते हैं, ठीक ऐसा ही रिसाइकिल करने योग्य सामग्री के साथ करें। पॉलीथिन का प्रयोग न करें, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले प्लास्टिक की मात्रा कम करें। यह उस कचरे की मात्रा को कम करने में मदद कर सकता है जो बायोडिग्रेडेबल नहीं है।

2. रीयूज़ Reuse

पुन: उपयोग नाम से, आपने सीखा होगा कि आप उन वस्तुओं का पुन: उपयोग करके गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे की मात्रा को कम कर सकते हैं जो पुनर्नवीनीकरण के लिए नहीं हैं। इसका अर्थ यह है कि ऐसे उत्पादों का उपयोग करके जिन्हें पुनर्चक्रित नहीं किया जाना है, आप उन्हें अपशिष्ट बनने से रोक सकते हैं जिन्हें टूटने में अधिक समय लगेगा।

ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जिनका उपयोग आप नई चीज़ें ख़रीदने के बजाय उन्हें स्टोर करने के लिए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप प्लास्टिक की बोतलें, बक्से या बाजार से अन्य सामान का उपयोग कर सकते हैं। आप पुराने बर्तनों और बाल्टियों का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा, आप नए पाने के लिए पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े और अन्य चीजें दे सकते हैं।

3. रीसायकल Recycle

Recycle से मतलब है जो सामान आपका किसी काम का नहीं है या जिस सामान को आप उपयोग नहीं कर रहे हैं यानि जो सामान रीसायकल करने योग्य हो, उसे रीसायकल करें, उस सामान को यहाँ वहाँ न फेंके और उसे कबाड़ीवालों को बेचें जिससे वो रीसायकल हो सके।

Important Tags:

waste, solid waste, paper waste, carbon paper, medical waste, microorganisms, recyclable waste

इस ब्लॉग को पूरा पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें –

 
https://www.thinkwithniche.in/
Do you like twn.hindi's articles? Follow on social!

Login

Welcome to WriteUpCafe Community

Join our community to engage with fellow bloggers and increase the visibility of your blog.
Join WriteUpCafe