News Synopsis
दुनिया के अमीरों की सूची में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति India's richest person गौतम अडानी Gautam Adani ने बड़ा उलटफेर किया है। फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स Forbes Billionaire Index के मुताबिक गौतम अडानी, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स Microsoft founder Bill Gates को पछाड़कर अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। अडानी की कुल संपत्ति 112.6 बिलियन डॉलर पर पहुंच गई। वहीं, गेट्स 103 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज है।
फोर्ब्स बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, अडानी से संपत्ति के मामले अब केवल दुनिया के तीन कारोबारी ही आगे हैं। इस लिस्ट में शीर्ष पर टेस्ला के संस्थापक एलन मस्क Tesla founder Elon Musk है। उनकी संपत्ति 230.4 बिलियन डॉलर है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर फ्रांस की लक्जरी गुड्स बनाने वाली कंपनी एलएमवीएच के मालिक बर्नार्ड अर्नाल्ट Bernard Arnault और उनका परिवार है। उनकी संपत्ति 148.4 बिलियन डॉलर है। वहीं, तीसरे नंबर पर अमेरिकी ई- कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस Amazon founder Jeff Bezos का आता है। बेजोस के पास 139.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।
इस खबर को पूरा पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें