Disclaimer: This is a user generated content submitted by a member of the WriteUpCafe Community. The views and writings here reflect that of the author and not of WriteUpCafe. If you have any complaints regarding this post kindly report it to us.

Post Highlight

विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) हर साल 8 जून को मनाया जाता है। पहला विश्व महासागर दिवस वर्ष 2009 में ‘हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी' विषय के साथ मनाया गया था। जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थतिकी संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग आदि विषयों पर प्रकाश डालना और साथ ही मानव जीवन में समुद्र से होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना ही इस दिवस को मनाने का प्रमुख कारण है। समुद्र को दवाओं का भी बड़ा स्रोत माना जाता है और समुद्र से खाद्य पदार्थ भी मिलते हैं इसलिए इसके संरक्षण की दिशा में कार्य करना जरूरी है। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को समुद्र की विशेषता और इसकी बहुमूल्य सम्पदा की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। हमारे जीवन में समुद्र द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका और लोगों द्वारा इसे बचाने में मदद करने के महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है। आइये आज इस आर्टिकल के द्वारा विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं।

#SaveOurOcean

हर साल 08 जून को दुनिया भर में विश्व महासागर दिवस World Ocean Day मनाया जाता है। इस वर्ष 2022 में भी वर्ल्ड ओसियन डे 8 जून यानि बुधवार को मनाया जायेगा। इसे मनाने का उद्देश्य लोगों को समुद्र की विशेषता और इसकी बहुमूल्य सम्पदा की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना है। समुद्र अपने अन्दर लाखों-करोड़ों जीव-जन्तुओं को सुरक्षा प्रदान करता है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार महासागर न केवल ग्रह की ऑक्सीजन का 50% प्रोडक्शन करती है, बल्कि हमारी अर्थव्यवस्था के लिए भी एक महत्वपूर्ण सोर्स Important Source for the Economy है। मनुष्यों के अनुचित कार्यों से 90% बड़ी मछलियों की आबादी में कमी आई है। हम मनुष्यों ने समुद्र को जितना दिया है, उससे कहीं अधिक लिया है। वर्ल्ड ओसियन डे हमारे जीवन में समुद्र द्वारा निभाई जाने वाली महत्वपूर्ण भूमिका और लोगों द्वारा इसे बचाने में मदद करने के महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। आज हम इस आर्टिकल में विश्व महासागर दिवस का इतिहास, उद्देश्य और महत्व के बारे में जानेंगे।

विश्व महासागर दिवस का इतिहास

महासागर अनगिनत जीवों और वनस्पतियों को आश्रय प्रदान करते हैं। साल में एक दिन महासागरों को बचाने के उद्देश्य से प्लास्टिक प्रदूषण, कचरा निपटान, तेल रिसाव Plastic pollution, garbage disposal, oil spill जैसे मानव गतिविधियों के बारे में जागरूकता Awareness फ़ैलाने के लिए विश्व महासागर दिवस (World Ocean Day) मनाया जाता है। वर्ष 1992 में रियो डी जनेरियो में आयोजित पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र पृथ्वी शिखर सम्मेलन में कनाडा के इंटरनेशनल सेंटर फॉर ओशन डेवलपमेंट International Center for Ocean Development (आईसीओडी) और ओशन इंस्टीट्यूट ऑफ कनाडा Ocean Institute of Canada (ओआईसी) द्वारा विश्व महासागर दिवस की अवधारणा रखी गई थी। 2008 में संयुक्त राष्ट्र महासभा United Nations General Assembly ने संकल्प लिया कि 8 जून को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ‘विश्व महासागर दिवस' ​​World Ocean Day के रूप में नामित किया जाएगा। पहला विश्व महासागर दिवस 8 जून, 2009 को मनाया गया था। इसके बाद से प्रतिवर्ष 8 जून को विश्व भर में ‘विश्व महासागर दिवस' मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने महासागरों को बचाने के लिए स्थायी प्रयासों के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने का आह्वान Call to stop plastic pollution किया है। पहला विश्व महासागर दिवस वर्ष 2009 में ‘हमारे महासागर, हमारी जिम्मेदारी' विषय के साथ मनाया गया था। महासागर की वजह से धरती पर जलवायु का संतुलन बना रहता है और पर्यावरण की रक्षा होती है इसलिए हर साल विश्व महासागर दिवस मनाया जाता है। लोगों को सागर के प्रति जागरुक करने के लिए इस दिवस को मनाने की शुरुआत हुई।

इस दिन को मनाने का उद्देश्य

जैव विविधता, खाद्य सुरक्षा, पारिस्थतिकी संतुलन, जलवायु परिवर्तन, सामुद्रिक संसाधनों के अंधाधुंध उपयोग Biodiversity, food security, ecological balance, climate change, indiscriminate use of marine resources इत्यादि विषयों पर प्रकाश डालना और मानव जीवन में समुद्र से होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना ही इस दिवस को मनाने का प्रमुख कारण है। समुद्र, खाना और दवाओं का भी सबसे बड़ा स्रोत Largest source of food and medicines है इसलिए इसके संरक्षण के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना इसका उद्देश्य है। हमारे जीवन में महासागरों का बहुत ही अधिक महत्व है। पृथ्वी का लगभग 71 प्रतिशत हिस्सा महासागर कवर करता है। समुद्र में कई तरह के जानवर, जीव और पौधों का जीवन है। विश्व महासागर दिवस का उद्देश्य महासागरों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जन जन को जागरूक करना है। इस दिन, हमारे पास महासागर के कारण मानव जाति को होने वाले फायदों के बारे में और इन संसाधनों का स्थायी रूप से उपयोग करने के लिए हमारे व्यक्तिगत और सामूहिक कर्तव्यों के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने का अवसर होता है। साथ ही दुनिया को यह बताने का अवसर भी होता है कि आने वाली पीढ़ियां भी अपनी आजीविका के लिए महासागरों पर निर्भर होंगी। महासागर से जुड़े पहलुओं पर भी लोगों का ध्यान आकृष्ट कराना इसका उदेश्य है। इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य है कि मानव जीवन में समुद्र से होने वाले लाभों के बारे में जागरूकता पैदा की जाए। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि सतत विकास के लिए समुद्र और समुद्री संसाधनों का संरक्षण Conservation of ocean and marine resources for sustainable development किया जाए। इसका उद्देश्य दुनिया के महासागरों के स्थायी प्रबंधन के लिए एक परियोजना पर दुनिया की आबादी को एकजुट करना है।

2022 की थीम Theme

प्रत्येक वर्ष एक थीम को केंद्र में रखते हुए वर्ल्ड ओसियन डे मनाया जाता है। जैसे पिछले साल 2021 में विश्व महासागर दिवस का विषय ‘The Ocean: Life & Livelihoods' ‘द ओशन: लाइफ एंड लाइवलीहुड' था। इसका मुख्य फोकस समुद्र के जीवन और आजीविका पर था। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस थीम का उद्देश्य वैज्ञानिक अनुसंधान और नवीन तकनीकों को विकसित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना था। थीम जारी करने का उद्देश्य लोगों तक समुद्र के बारे में जागरूक करना है। इस वर्ष विश्व महासागर दिवस 2022 का विषय Theme “पुनरोद्धार :महासागर के लिए सामूहिक कार्रवाई” “Revitalization: Collective Action for the Ocean” है। इस विषय का उद्देश्य समुदायों, विचारों और समाधानों पर प्रकाश डालना है जो समुद्र की रक्षा और पुनरुद्धार के साथ-साथ इसकी प्रकृति को बनाए रखने के लिए एक साथ काम कर रहे हैं। महासागर को पृथ्वी की अधिकांश जैव विविधता का घर माना जाता है। महासागर हमारी अर्थव्यवस्था की कुंजी Ocean is the key to our economy है। यह दुनिया भर के अरबों से अधिक लोगों के लिए प्रोटीन का मुख्य स्रोत प्रदान करता है। 2030 तक समुद्र आधारित उद्योगों द्वारा लगभग 40 मिलियन लोगों को रोजगार दिया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने इससे पहले महासागरों को बचाने के लिए स्थायी प्रयासों के जरिए प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने की अपील की थी।

Tags:

world ocean day, world ocean day activities, world ocean day theme 2022

इस लेख को पूरा पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें –

लेटेस्ट हिंदी बिज़नेस न्यूज़ पढ़ने के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें –

 

https://www.thinkwithniche.in/
Do you like Think With Niche's articles? Follow on social!

Login

Welcome to WriteUpCafe Community

Join our community to engage with fellow bloggers and increase the visibility of your blog.
Join WriteUpCafe